विकास को तरसे चौबट्टाखाल विस के वाशिंदे

जनमंच टुडे/ चौबट्टाखाल।सतपुली।

चौबट्टाखाल विस् क्षेत्र के गई क्षेत्रों की स्थिति राज्य बनने के दो दशक बाद भी जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों  एक अदद सड़क भी नसीब नहीं हो पाई है, जिस कारण ग्रामीण दैनिक वस्तुओं को कंधे पर लादकर मीलो पैदल सफर करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने समस्याओं के समाधान के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई, उनके सामने गिड़गिड़ाएं लेकिन उनका दिल नहीं पसीजा।चौबट्टाखाल विस क्षेत्र के कई गांव राज्य बनने के बाद भी बाबा आदम के जमाने में जीने को मजबूर हैं। कई बार ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों को अपना दुखड़ा सुनाया, लेकिन उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को दर किनार कर दिया। विस क्षेत्र के ग्राम बरसुण्ड के ग्रामीणों की मांगों को दो दशक बाद भी पूरी नहीं हो पाई है। गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं प्रमुख समाजसेवी  इंजीनियर डीपीएस रावत व उनके ग्रामवासी संतोष बिष्ट ने कहा कि चौबट्टाखाल विधानसभा के अंतर्गत विकासखंड पोखडा के ग्राम बरसुण्ड (कुणजखाल) के ग्रामवासियों ने भाजपा विधायक व सांसद तीरथ सिंह रावत, कांग्रेस भाजपा सांसद / विधायक सतपाल महाराज को अपने क्षेत्र में व्यप्त समस्याओं के समाधान के लिए गुहार लगाई लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया।

उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद न तो सांसद नज़र आते हैं, नहीं क्षेत्र के विधायक। जब ग्रामसभा के विकास की बात होती है तो कोई भी दिखाई नहीं देता। रावत ने कहा कि चार साल का समय गुजर चुका है,लेकिन आज तक क्षेत्र में विकास की लौ नहीं पहुँच पाई। अब चुनाव नजदीक आते ही जनप्रतिनिधि शिलान्यास  करने में लगे हुए हैं। पूर्व लोस प्रत्याशी ने कहा कि ग्राम बरसुण्ड में यातायात की सुविधा न होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।सड़क न होने से लोगों को चार किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। जब कोई ग्रामीण बीमार होता है तो उसे डंडी, कंडी के सहारे सड़क तक लाना पड़ता है। डीपीएस रावत ने कहा कि पिछले 20 साल में कांग्रेस, भाजपा ने बारी, बारी से राज किया, लेकिन चौबट्टाखाल विस क्षेत्र का विकास नहीं हो पाया। कई गांव आज भी विकास के तरस रहे हैं, लेकिन क्षेत्रीय विधायक इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज भी कई गांव सड़क से नहीं जुड़ पाए हैं, स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल है। डीपीएस रावत ने कहा कि चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र  के विकास के लिए जनता को अब आगे आना होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *