अग्रिम पंक्ति के राज्य आंदोलनकारी थे वेद उनियाल
जनमंच टुडे/देहरादून ।
उत्तराखण्ड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता एवं राज्यआन्दोलनकारी वेद उनियाल की पांचवीं पुण्य तिथि पर यूकेडी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर उक्रांद कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन किया। उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता एवं राज्यान्दोलनकारी वेद उनियाल की 5वीं पुण्यतिथि पर ukd कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन किया। उनियाल को श्रद्धांजलि देते हुये वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष एवं विचारों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि वेद उनियाल का जीवन संघर्षो से भरा रहा है।
वह छात्र जीवन से जनआंदोलनों के संवाहक रहे। स्वतंत्र विचारधारा के व्यक्तित्व के धनी वेद उनियाल को कभी भुलाया नहीं जा सकता । वह राज्य आंदोलन में अग्रिम पंक्ति के आंदोलनकारी रणनीतिकार रहे। उन्होंने हमेशा विशुद्ध राजनीति की। वह जीवन पर्यंत अवसरवादी राजनीति से दूर रहे और अपने सिद्धांतों के साथ कभी समझौता नहीं किया। वह युवाओं के बीच सामंजस्य बैठाने के साथ ही हमेशा उनका हौसला अफजाई किया करते थे। उनियाल उक्रांद के थिंक थे। दल के बड़े से बड़े कार्यक्रम को सफल करने के लिये योजना उनियाल द्वारा ही किया जाता था। कार्यक्रम का संचालन सुनील ध्यानी ने किया। श्रद्धाजलि सभा में ओमी उनियाल,किशन सिंह मेहता,लताफत हुसैन,जय प्रकाश उपाध्याय,बहादुर सिंह रावत,जब्बरसिंह पावेल,उत्तम रावत,राजेन्द्र बिष्ट,शकुंतला रावत, दीपक रावत, राजेन्द्र प्रधान,अनूप पंवार,किरन रावत कश्यप,दिनेश नेगी,मीनाक्षी सिंह, सुलोचना इष्टवाल,सविता श्रीवास्तव,सुबोध गुसाई, आदि थे। इस अवसर पर सुनील ध्यानी ने वेद उनियाल विचार मंच बनाने की घोषणा की।