पानी के लिए धरने पर डटे ग्रामीण, विभाग ने साधी चुप्पी

जनमंच टुडे/ नैनबाग।

पर्यटक स्थल केम्पटी फॉल व केम्प्टी में मसूरी जमुनापुल पंपिंग योजना से पेयजल आपूर्ति उपलबध कराने की मांग को ग्रामीणों का धरना केम्प्टी 9वें दिन भी जारी रहा। वही एक प्रतिनिधि मंडल ने समस्या के समाधान की मांग को लेकर प्रदेश के पेयजल मंत्री से भेंट कर मसूरी जमुना पम्पिंग योजना से पानी की मांग को लेकर ज्ञापन दिया।
शनिवार को संघर्ष समिति के बैनर तले जौनपुर के सुप्रिद्ध पर्यटक स्थल कैम्टी व कैम्टीफाल में पेयजल आपूर्ति मुहैया कराने को लेकर आज नौवें दिन धरना प्रदर्शन जारी रहा।समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर क्षेत्र का एक एक प्रतिनिधि मंडल भाजपा युवा नेता राजेश नौटियाल के नेतृत्व में प्रदेश के पेयजल मंत्री से मिला और क्षेत्र की समस्याओं के साथ मसूरी जमुना पुल पंपिंग योजना से केम्पटी और केम्प्टी फॉल को पानी उपलब्ध कराने की मांग की और  उन्हें पत्र सौंपा। इस दौरान उन्होंने मंत्री को क्षेत्र की अन्य समस्याएं भी गिनाई। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई है, जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार समस्या से निजात दिलाने के लिये, सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई लेकिन आज तक समस्या जस की तस बनी हुई है। जनता द्वारा  निमार्णधीन मसूरी जमुना पुल पंपिग योजना कैम्टी से पेयजल आपूर्ति नहीं  दी जा रही है। प्रतिनिधि मंडल में जिला पंचायत सदस्य कविता रौछेला, भद्राज मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश नौटियाल,जौनपुर प्रधान संघ व व्यापार मंडल केम्प्टी फॉल अध्यक्ष सुन्दर सिंह रावत आदि थे।

  • नई टिहरी, नैनबाग से शिवांश कुंवर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *