बेलगाम वाहन ने चार को टक्कर मारी, तीन की मौत

जनमंच टुडे/ देहरादून।

देहरादून जनपद के पावटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज़ रफ़्तार स्कार्पियो ने चार राहगीरों को कुचल दिया। उन्हें हादसे के तुरंत बाद अस्पताल पहुँचाया गया, जहां इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार सहसपुर थाना के अंतर्गत ग्राम ढाकी में एक बेलगाम सफेद रंग की कार ने राह चलते नौशाद, इसराइल, खुशबू और वरीशा को  जबरदस्त टक्कर मार दी और कार चालक वाहन समेत भाग गया। लोगों ने मामले की सूचना तुरन्त पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को  तुरंत 108 की मदद से सहसपुर सीएचसी भिजवाया गया, जहां डाक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें दून अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान खुशबू, वरीशा और इसराइल की मौत हो गई, जबकि नौशाद का उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी से पता चला कि  बेलगाम सफेद रंग के स्कॉर्पियो वाहन ने लोगों को कुचला है। पुलिस सरगर्मी से वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *