एकजुट होकर मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा उक्रांद : ऐरी

जनमंच टुडे/ देहरादून।

उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि उक्रांद जुटकर होकर मजबूती के साथ आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगा और जनता उनको अपना आशीर्वाद देगी। दल के अध्यक्ष ने कहा कि दल की मजबूती के लिए प्रदेश के सभी जिलों में 30 अगस्त तक जिला सम्मेलन कराएगा। ऐरी ने कहा कि दल ने निर्णय लिया कि प्रदेश भर के सभी 95 ब्लॉक का गठन 15 सितंबर तक सम्मेलन कराने के निर्देश दिए। ऐरी ने कहा कि राज्य में जल्द से जल्द भू कानून लागू करने की मांग को लेकर दल प्रदेशभर में 12 अगस्त को धरना प्रदर्शन करेगा। उन्होंने कहा कि भू कानून को जल्द से जल्द लागू करने की मांग के लिए दल  23 अगस्त को विधानसभा का घेराव करेगा।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनसमस्याओं का समाधान करने के लिए आगे आए और उनके समस्याओं का समाधान करे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विस चुनाव के लिये मनभेद भुलाकर एक जुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिला सम्मेलन कराने के लिए जिला पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं, जिनमे देहरादून से जय प्रकाश उपाध्याय, विकास नगर से देवेंद्र कंडवाल, देहरादून महानगर से प्रताप कुंवर, हरिद्वार से विजय कुमार बौड़ाई, रुड़की से डॉ राजवीर पुंडीर, टिहरी से के. एन. डोभाल, प्रताप नगर से बहादुर सिंह रावत, उत्तरकाशी से एसपी सती, रुद्रप्रयाग से अब्बल सिंह भंडारी,चमोलीसे देवेन्द्र चमोली,पौड़ी से महेन्द्र रावत, कोटद्वार से सुरेश जुयाल खटीमा से भुवन चन्द्र जोशी, उधमसिंह नगर से भुवनचन्द्र जोशी, नैनीताल से खड़क सिंह बगड़वाल, हल्द्वानी महानगर से इन्द्र सिंह मनराल, अल्मोड़ा से नरेन्द्र अधिकारी, रानीखेत से सुशील उनियाल, बागेश्वर से ब्रह्मानंद डालाकोटी, चंपावत से चंद्रशेखर कापड़ी, पिथौरागढ़ से रमेश थलाल, डीडीहाट से राजेंद्र पंत, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रताप
शाही को कमान सौंपी गई है। इस अवसर दल के पूर्व अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार, श्री बी डी रतूड़ी, हरीश पाठक, एपी जुयाल, सुनील ध्यानी, जय प्रकाश उपाध्याय,बहादुर सिंह रावत,ललित बिष्ट रेखा मिंया,प्रह्लाद सिंह रावत,राजेन्द्र बिष्ट,दीपक रावत,हेमंत नेगी आदि थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *