खामियां मिलने पर दुकानदारों को थमाए नोटिस

जनमंच टुडे/पौड़ी।
उप जिला अधिकारी पौड़ी श्याम सिंह राणा के दिशा निर्देशन पर  बृहस्पतिवार को जनपद मुख्यालय पौड़ी में खाद्य सुरक्षा विभाग व राजस्व विभाग ने लोअर बाजार  स्थित मीट की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान मांस विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों के अनुपालन न होने पर
मो अनस, मो नसीम, साजिद हुसैन, मो दानिश आदि सम्बन्धित विक्रेताओं को नोटिस जारी किये गये। नोटिस  में सम्बन्धित  द्वारा सन्तोषजनक स्पष्टीकरण न पाये जाने की दशा में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की सुसंगत धाराओं के अधीन विधिक कार्रवाई  की जायेगी। निरीक्षण में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पौड़ी रचना लाल राजस्व उप निरीक्षक गौरव लिंगवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *