भाकुनी को मिला युवाओं का समर्थन

जनमंच टुडे/ हल्द्वानी।

उत्तराखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री एवं पीसीसी सदस्य वरुण प्रताप सिंह भाकुनी का बनभूलपुरा में युवा कांग्रेसियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया । वरुण की नियुक्ति से कांग्रेसियों में खुशी का माहौल है और कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार हो रहा है। क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में कांग्रेसजनों, युवाओं व महिलाओं ने वरुण के लिए स्वागत कार्यक्रम रखे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि आलाकमान ने एक उच्च शिक्षा प्राप्त युवा को यह जिम्मेदारी देकर युवाओं को सम्मान दिया है। वरुण को सांगठनिक कार्यों का अच्छा अनुभव है और वह अपने अनुभव के बूते पार्टी संगठन में नई जान फूंक सकेंगे। स्वागत के दौरान वरुण ने कहा कि जनता भारतीय जनता पार्टी का असली चेहरा देख चुकी है और इस बार कांग्रेस की सरकार लाने को बेताब है। बेरोजगारी, महंगाई और लोगों में हताशा अपने चरम पर है, जिसका जवाब जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में देगी। इस मौके पर स्वागत करने वालों में कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा ज़िला अध्यक्ष तस्लीम अहमद सैफी, ज़िला वरिष्ठ उपाध्यक्ष ताज मोहम्मद, ज़िला ज़िला मीडिया प्रभारी फैज़ सिद्दी, जमील अहमद, तस्लीम अहमद, नन्ने वारसी, आसिफ अली, मोहम्मद ज़ाकिर, बब्बू, साजिद, धीरेंद्र सिंह बिष्ट, राहुल अग्निहोत्री, परितोष जोशी, रोहन गुप्ता, गणेश आर्य शामिल रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *