आशावर्करों के बीच पहुंचे कांग्रेस प्रदेश सचिव जायसवाल

जनमंच टुडे/ देहरादून।

 प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव गीताराम जायसवाल शनिवार को  आशा वर्करों के बीच पहुंचे और उनके मांग का समर्थन दिया। जायसवाल ने कहा कि आशा वर्कर अपनी जायज मांगों को लेकर विगत 13 दिनों से आंदोलन पर डटी हुई हैं, लेकिन शासन, प्रशासन  का कोई भी नुमाइंदा उनकी बात नहीं सुन रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव गीताराम शनिवार को देहरादून के सीएमओ ऑफिस पहुंचे और धरना प्रदर्शन कर रही आशा वर्करों को समर्थन दिया। कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद उत्तराखंड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गीताराम जायसवाल  ने कहा कि आशा वर्कर 13 दिन से सीएमओ के गेट पर बैठ कर धरना प्रदर्शन कर रही है, लेकिन सरकार शासन, प्रशासन की कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। उन्होंने कहा कि शासन, प्रशासन का  कोई भी नुमाइंदा उनकी आवाज सुनने को तैयार नहीं है। जायसवाल ने कहा कि सरकार  पहले वादा करती है, फिर अपने वादे से मुकर जाती है । उन्होंने कहा कि यह सरकार जनता से झूठे वादे कर  उन्हें  भ्रमित कर रही है।

गीताराम ने कहा कि जनता अब भाजपा सरकार की कथनी और करनी को पूरी तरह समझ चुकी है। आने वाले विस चुनाव में जनता इसका जवाब  देगी।  प्रदेश सचिव गीताराम जायसवाल ने कहा कि उत्तराखंड की सरकार गरीब और कर्मचारियों की आवाज को सुनना ही नहीं चाहती। जायसवाल ने  आशावर्करों से कहा कि हम आपके साथ हैं , हम आपकी आवाज बनकर आपके हक के लिए लड़ेंगे।  इस मौके पर आशा वर्करों ने जायसवाल को बताया कि जिस हिसाब से सरकार हमशे कार्य करवा रही है, उस हिसाब से उन्हें पगार नहीं दे रही है।  सरकार हमारे वेतनमान को जल्द से जल्द बढ़ाकर 21 हजार रुपए करे। उन्होंने कहा कि सरकार हमे बहुत कम वेतनमान दे रही है जो कि जायज नहीं है।  आशावर्कर महामंत्री बबिता ने कहा कि जब तक सरकार हमारा वेतनमान नहीं करती तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। धरने पर  कलावती चन्दोला बबिता शर्मा महामंत्री ,रीता भाटिया, अनिता भटट, कल्पेश्वरी, रीना जायसवाल, दुर्गा देवी,पूजा मौर्या, अंजू, मधुबाला, सरोज भटट, पूनम भटनागर, मिनाक्षी, इन्दू रावत, अनिता अग्गरवाल ,मधुपरी, रजनी शर्मा ,सीमा थापा, प्रमिला शर्मा,लता, नीलम, आदि  आशा वर्कर मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *