युवाओं को UKPSC ने दी सौगात

जनमंच टुडे/ देहरादून।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने लोअर पीसीएस के  नायब तहसीलदार, पूर्ति निरीक्षक, विपणन निरीक्षक, , श्रम प्रवर्तन अधिकारी,  आबकारी निरीक्षक, कर निरीक्षक,  जेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, गन्ना विकास निरीक्षक और खंड सारी निरीक्षक समेत 190  पदों पर युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 अगस्त रखी गई है। इन पदों के लिए आप आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर  लॉग इन करके आवेदन कर सकते हैं । लम्बे समय बाद उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने युवाओं से विभिन्न विभागों में  कई पदों के लिए आवेदन मांगें है। कोरोना के चलते इन पदों के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों को आयु सीमा में एक वर्ष की छूट मिलेगी।

इन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 42 व न्यूनतम 21 वर्ष रखी गई है। आवेदक का आवेदन पत्र की अंतिम तिथि तक प्रदेश के किसी सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।

शैक्षिक योग्यता अलग, अलग पदों के लिए अलग, अलग रखी गई है। लेकिन आवेदक को किसी भी विषय मे 10+3 ( स्नातक) होना अनिवार्य है। आवेदन शुल्क सामान्य और आर्थिक रूप से कमजोर व अन्य पिछड़ा वर्ग और पूर्व सैनिक अभ्यर्थी के लिए 50 रुपये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *