उक्रांद ने कहा, ख्याली पुलाव पका रहे केजरीवाल
जनमंच टुडे/देहरादून।
दिल्ली वाली पार्टी व दिल्ली का मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का उत्तराखंड आगमन पर कि गयी घोषणा पर उक्रांद ने कहा कि यह उनके ख्याली पुलाव के अलावा कुछ नहीं है। खुद केजरीवाल पहले यह बताएं कि दिल्ली का विकास कितना किया हैं। आज दिल्ली कि सड़कों कि दुर्दशा हैं, सरकारी व जनकल्याणकारी योजनाओं का कितना लाभ जनता कों दिया है| आज केजरीवाल जो उत्तराखंड कों लेकर जो सपना सजोये बैठा हैं इसका जबाब आगामी विधानसभा में उत्तराखंड कि जनता देगी | कर्नल अजय कोठियाल कों मुख्यमंत्री का चेहरा बनाने और कर्नल कोठियाल कों देशभक्त कहना तथा देश का सच्चा सिपाही कहना यें उत्तराखंड के अन्य सैनिकों का अपमान हैं। केजरीवाल कों पता नहीं कि उत्तराखंड के हर परिवार से एक फ़ौजी हैं। देश कि रक्षा व कई बलिदान उत्तराखंड के वीर सैनिकों ने देश के खातिर दिया हैं जो आज भी भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हैं । केजरीवाल को उत्तराखंड का न इतिहास,न भूगोल और नहीं देवभूमि कि गाथाओं का ज्ञान हैं । फ्री बिजली को लेकर उत्तराखंड की जनता केजरीवाल को विस चुनाव में झटका देगी|
