लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने ली राज्यपाल की शपथ

जनमंच टुडे/ देहरादून।

उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) गुरमीत सिंह ने बुधवार को राज्यपाल की  शपथ  ली। उच्च न्यायालय नैनीताल के मुख्य न्यायाधीश राघवेंद्र सिंह चौहान ने नवनियुक्त राज्यपाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कई कैबिनेट मंत्री समेत शासन के आला अधिकारी और सेना से जुड़े तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *