भाजपा जिलाध्यक्ष के घर में धमाका

जनमंच टुडे/  हल्द्वानी।

देर रात को नैनीताल भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के घर में धमाका होते से पूरा क्षेत्र दहल उठा। धमाका कैसे हुआ इसे लेकर पुलिस तहकीकात में जुटी हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीआइजी को  माले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार देर रात करीब 12.30 बजे  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के आवास पर अचानक धमाका होने से घर का मुख्य गेट, दरवाजे व खिड़कियां  ध्वस्त हो गईं। धमाका इतना जोरदार था कि पूरा क्षेत्र दहल उठा। पुलिस व प्रशासनिक टीम ने  मौके पर पहुंच घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल भी तुरंत मौके पर पहुंचे। डीएम के अनुसार जांच के बाद ही धमाके के कारणों का पता चल पाएगा।  जांच में फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *