ऊखीमठ विद्यालय हमेशा प्रगति के पथ पर अग्रसर रहा : राणा

जनमंच टुडे/ ऊखीमठ।

अटल उत्कृष्ट राजकीय इन्टर कालेज ऊखीमठ में पी टी ए की बैठक में विद्यालय के चहुंमुखी विकास पर विस्तृत से चर्चा की गयी तथा पीटीए का गठन कर सन्दीप पुष्वाण को 12 वी बार अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गयी साथ ही कार्यकारिणी में क्षेत्र के सभासदों व पंचायत प्रतिनिधियों को पदेन सदस्य की जिम्मेदारी दी गयी।

पीटीए अध्यक्ष सन्दीप पुष्वाण की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा ने कहा कि विद्यालय हमेशा प्रगति के पथ पर अग्रसर रहा है तथा वर्तमान में विकासखण्ड ऊखीमठ के अन्तर्गत ऊखीमठ व गुप्तकाशी विद्यालयों को अटल उत्कृष्ट का दर्जा मिलने से नौनिहालों को बेहतर शिक्षा की उम्मीद है। प्रधानाचार्य विश्वनाथ बेजवाल ने कहा कि विद्यालय परिवार का मुख्य उद्देश्य नौनिहालों को उच्च शिक्षा देने के साथ ही विद्यालय का चहुंमुखी विकास है।  पूर्व प्रभारी प्रधानाचार्य वी पी किमोठी ने कहा कि पीटीए अध्यक्ष सन्दीप पुष्वाण ने नेतृत्व में विद्यालय हमेशा उन्नति के पथ पर अग्रसर रहा है! बैठक में पीटीए की कार्यकारिणी का गठन करते हुए सन्दीप पुष्वाण 12 वीं बार अध्यक्ष चुने गये, जबकि सचिव अजय फेगवाल, कोषाध्यक्ष विनोद रावत के अलावा सभासद रवीन्द्र रावत, प्रदीप धर्म्वाण, सरला रावत, पूजा देवी, प्रधान डुगरसेमला प्रर्मिला देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य किमाणा करोखी उषा भटट् को पदेन सदस्य के अलावा रघुवीर कोटवाल, अशोक शुक्ला, शर्मिला पंवार, लक्ष्मी रावत को सदस्य नामित किया गया। 12 वी बार अध्यक्ष पर काबिज हुए सन्दीप पुष्वाण ने कहा कि विद्यालय परिवार व अभिभावकों ने हमेशा उन पर भरोसा कर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है इसलिए विगत वर्षों की भांति भविष्य में भी विद्यालय के चहुंमुखी विकास के लिए प्रयास किये जायेंगे।

लक्ष्मण सिंह नेगी, वरिष्ठ पत्रकार, ऊखीमठ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *