उज्ज्वल ने बढ़ाया माता, पिता का मान

जनमंच टुडे/ देहरादून।

वरिष्ठ पत्रकार पत्रकार  राकेश डोभाल  उज्जवल डोभाल ने सीडीएस 2020 (द्वितीय) परीक्षा  में टॉप टेन सूची में स्थान प्राप्त किया है। लिखित परीक्षा परिणाम और साक्षात्कार (एसएसबी) के बाद तैयार अंतिम चयन सूची में उज्जवल की नौंवी रैंक है। बेटे की इस उपलब्धि से  परिवारजनों में खुशी का माहौल है। देहरादून के सरस्वती सोनी मार्ग (लक्ष्मण चौक) निवासी पत्रकार राकेश डोभाल के पुत्र उज्जवल डोभाल को भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में प्रवेश मिला है और यहीं से उज्जवल बतौर जेंटलमैन कैडेट सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।  उज्जवल  ने 12वीं की परीक्षा वर्ष 2017 में सेंट जोजफ एकेडमी से उर्तीण की। उसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय में कंप्यूटर साइंस (ऑनर्स) में प्रवेश लिया। डिग्री पूरी होने के बाद विवि में ही कानून की पढ़ाई शुरू की। परिजनों के मुताबिक उज्जवल पढ़ाई के साथ बेडमिंटन के कुशल खिलाड़ी, तैराक भी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *