ठुकराल ने दी जान से मारने की धमकी : भाजपा जिला मंत्री

जनमंच टुडे/ रुद्रपुर।

रुद्रपुर के भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल फिर विवादों मे घिर गये हैं।  इस बार उनकी ही पार्टी के पार्षद पति व  अनुसूचित मोर्चा के जिलामंत्री धर्म सिंह कोली ने  ठुकराल पर गाली-गलौज करने के साथ ही जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।  भाजपा नेता ने विधायक  ठुकराल के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी है। वही कोली के समर्थक ठुकराल पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।

जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को भाजपा नेता अनुसूचित मोर्चा के जिलामंत्री धर्म सिंह कोली दर्जनों लोगों के साथ कोतवाली परिसर में धरने पर बैठ गये। सिंह के अनुसार उसका भांजा टेम्पो चलता है। बुधवार को रोडवेज बस स्टैंड के पास टैंपो खराब हो गया। जिसके बाद वह उसे ठीक करने लगा।  इसी बीच शाहरूख नाम का  युवक ने अपने एक  अन्य साथी के साथ पहुंचा और अकारण ही लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। घटना सूचना पर पर पहुंची पुलिस शाहरुख को आदर्श कॉलोनी चौकी ले आई। सूचना पर  धर्म सिंह कोली अपने साथियों के साथ कोतवाली चौकी पहुंच गए।  आरोप है कि इसी बीच रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल चौकी पहुंचे और आरोपित को चौकी से छुड़वाकर ले जाने लगे। भाजपा नेता कोली ने जब इसका विरोध किया तो विधायक ने  कोली के साथ गाली,गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि विधायक ने  इस दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी। विधायक अपने दबंगई के बल पर शाहरुख को छुडाकर ले गए और पुलिस मुक दर्शक बनी रही।  विधायक की दबंगई पर भाजपा नेता धर्म सिंह कोली अपने दोस्तों के साथ कोतवाली पहुंच गए।

उन्होंने विधायक के खिलाफ धरना पर बैठ गए और विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पार्षद पति व अनुसूचित मोर्चा के जिला मंत्री के धरने पर बैठने की सूचना पर भाजपा के अन्य नेता कोतवाली पहुंच गए । इस दौरान गुस्साए लोगों ने विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इधर पुलिस ने मारपीट के आरोपित शाहरुख के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। विधायक के खिलाफ जांच के बाद मामला दर्ज करने का भरोसा दिया गया है। मौके पर पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोड़ा ने गुस्साये भाजपा नेता व उसके समर्थकों को  मामला पार्टी फोरम पर उठाने का भरोसा देकर शांत कराया। सूत्रों की माने तो पूरा मामला टैंपो यूनियन को लेकर है। भाजपा नेता धर्म सिंह कोली के भांजे के साथ मारपीट की थी वह रुद्रपुर से किच्छा के लिए संचालित होने वाली टैंपो यूनियन का सदस्य था।  बताया तो यह भी जाता कि यूनियन से होने वाली कमाई का कुछ हिस्सा रम्पुरा में रहने वाले विधायक के करीबी को भी मिलती है, इसीलिए विधायक पुलिस चौकी में पहुंचकर मारपीट करने वाले आरोपित को छुड़ा ले गये और भाजपा नेता के साथ गाली-गलौच करने से गुरेज नहीं किया।

  • वरिष्ठ पत्रकार, नरेन्द्र राठौर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *