कल से खुलेंगे प्राइमरी स्कूल
जनमंच टुडे/ देहरादून।
कोरोना के चलते लगभग डेढ़ साल से बंद कक्षा एक से 5वीं तक के स्कूल मंगलवार से खुलेंगे। अभिभावकों के सहमति से ही बच्चे स्कूल जाएंगे। कोई भी स्कूल बच्चों को स्कूल आने के लिए दबाव नहीं बनाएंगे। जो बच्चे स्कूल बच्चे स्कूल नहीं आना चाहते उनके लिए ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी। कोरोना महामारी के कारण उत्तराखंड में लगभग डेढ़ साल से लगातार बंद चल रहे प्राथमिक स्कूल मंगलवार यानी कल से खुल जाएंगे। शिक्षा विभाग ने 21 सितंबर से खुल रहे सरकारी स्कूलों को खोलने की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। जबकि, प्राइवेट स्कूल प्रबंधन अभी स्कूल शुरू करने के लिए सहमत नहीं है। वहीं, फीस को लेकर सरकार ने साफ किया है कि सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में केवल ट्यूशन फीस ही ली जाएगी। प्राइवेट स्कूल अक्टूबर तक खुल सकते हैं। शिक्षा सचिव राधिका झा ने बताया कि कोरोना संक्रमण में गिरावट आने पर सरकार ने प्राथमिक स्कूलों को खोलने का निर्णय लिया है। इसके लिए एसओपी जारी की जा चुकी है। अधिकारियों को सभी स्कूलों में कोविड 19 सुरक्षा मानकों का पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। उत्तराखंड में 14 हजार 338 सरकारी, सहायता प्राप्त व निजी प्राथमिक स्कूल हैं।
