उत्तराखंड रक्षा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने डॉ बहुगुणा

जनमंच टुडे/ देहरादून।

पूर्व एफआरआई डायरेक्टर जनरल डॉ विनोद बहुगुणा को सर्वसम्मति से उत्तराखंड रक्षा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया । उत्तराखंड रक्षा मोर्चा के केन्द्रीय कार्यालय केदारपुरम देहरादून में हुई उत्तराखंड रक्षा मोर्चा के कार्यकारिणी की  बैठक में डॉ विनोद बहुगुणा को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। पार्टी के संस्थापक सदस्य विनोद सिंह नेगी ने डॉ विनोद बहुगुणा को अध्यक्ष का कार्यभार सौंपा। इस मौके पर विनोद सिंह नेगी ने डा बहुगुणा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। नेगी ने कहा कि राज्य बनने के 20 वर्षों बाद भी पहाड़ के हालत जस के तस है। पहाड़वासी आज भी समस्याओं से जूझ रहे हैं। सरकारें पहाड़ के वाशिंदों को न  आज तक बेहतर शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध नहीं करा पाई। नेगी ने कहा कि अगर प्रदेश को बचाना है तो प्रदेश मे युवाओं को अहम रोल निभाना होगा।   इस मौके पर डॉक्टर बहुगुणा ने कहा कि वह पार्टी के हर कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की रीति एवं नीतियों को जन, जन तक पहुंचाने की अपील की।
इस अवसर पर पार्टी संस्थापक सदस्य विनोद सिंह नेगी, प्रदेश सचिव लक्ष्मण सिंह बर्त्वाल , प्रदेश उप्पाध्यक्ष इं डीपीएस रावत , प्रदेश संगठन सचिव विनोद लेखवार, प्रदेश महासचिव आपी सती, प्रदेश मीडिया प्रभारी अभिषेक सेमवाल, प्रदेश प्रवक्ता लोकेन्द्र बहुगुणा,पार्टी के संरक्षक भैरवदत कण्डवाल, लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल, जिला देहरादून संगठन सचिव अरविंद सिंह राणा, देहरादून जिला संरक्षक सोहनलाल भट्ट, राकेश भट्ट, जगदम्बा प्रसाद थपलियाल, विनय मोहन ध्यानी, ब्रिज मोहन जागूरी, विवेक सिंह नेगी, सुनील उनियाल, महासचिव देहरादून अरविंद सिंह राणा, वार्ड अध्यक्ष महिला मोर्चा भानियावाला कुसुम तिवारी, शशि सेमवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता बिष्ट, अनीता नेगी, पूनम डोबरियाल आशा नौटियाल, प्रभा बलोद,  गुड़ी थपलियाल, सरिता जुयाल, संगीता सेमवाल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *