श्री हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद
जनमंच टुडे/देहरादून। गुरुद्वारा श्री हेमकुण्ट साहिब के कपाट रविवार को शीतकाल के लिए अपराह्न 1.30 बजे बंद कर दिए गये। गोविन्द घाट से गुरुद्वारा प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि कार्यक्रमानुसार 10 बजे सुखमनी साहिब का पाठ प्रारम्भ हुआ और दोपहर12.50 कीर्तन और अरदास के बाद जयकारों की गूंज में पंज प्यारों की अगुवाई में सेना की देख -रेख में गुरु ग्रन्थ साहिब को सुखासन पर बैंड बाजों के साथ ले जाया गया। कोरोना महामारी का यात्रा पर ब्यापक असर रहा। इस वर्ष 18 सितंबर से यात्रा शुरू हुई। 11हजार श्रद्धालु दर्शन को पहुंचे। 1800 श्रध्दालु कपाट बंद होने के समय मौजूद रहे। ट्रस्ट द्वारा सेना, शासन पुलिस प्रशासन सभी का धन्यवाद किया गया है।
