जनता की समस्याओं का समय पर समाधान करें अधिकारी : मुख्यमंत्री

जनमंच टुडे/ गोपेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को गोपेश्वर पहुँचे। गोपेश्वर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने पी जी कालेज गोपेश्वर के व्यायमशाला में भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सम्मलित हुए। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह व शॉल भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को बने 21 साल हो गए हैं जब हमारा राज्य 25 वर्ष में होगा तो देश का आदर्श राज्य होगा। उन्होंने कहा कि जो भी  घोषणा  प्रदेश सरकार ने की है वे सब धरातल पर दिख रही हैं।

चारधाम यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा से लाखों लोगों के परिवार की आजीविका चलती है। यात्रा शुरू होने से लोगों में काफी उत्साह है। उन्होंने  जनता मिलन कार्यक्रम में अधिकारियों को लोगों की समस्याओं को सरलता से निस्तारण करने को कहा। वहीं जनता मिलन कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं से रूबरू होते हुए कहा कि जनता की हर समस्या का समाधान किया जाएगा, जिसकी भी जो समस्या होगी संबंधित विभाग को भेजा जाएगा। बद्रीनाथ मास्टर प्लान को लेकर सीएम ने  प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि जितने काम आज हो रहे उतने पहले कभी नहीं हुए ऋषिकेश से कर्णप्रयाग रेल लाइन, ऑलवेदर रोड का जिक्र करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी  लोगों को दी। कहा कि स्वयं सहायता समूहों में काम करने वाली महिलाओं को 5 लाख तक के व्याज मुक्त ऋण हमारी सरकार दे रही है, साथ ही प्रधानों को मानदेय को बढाकर 3500 किये जाने का शासनादेश करने वाले हैं साथ हमने एक नयी योजना बनाई है स्वस्थ युवा स्वस्थ उत्तराखण्ड इसके तहत प्रत्येक गांव में जिम खोला जाएगा कहा कि बेराजगारों का आवेदन फीस खत्म कर दी गई है और एक साल की छूट दी है । कार्यक्रम के दौरान सीएम ने  विधानसभा क्षेत्र कर्णप्रयाग के विकासखण्ड कर्णप्रयाग में रामबारी से ग्राम सेम तक मोटर मार्ग का निर्माण करने,  विधानसभा क्षेत्र कर्णप्रयाग के अन्तर्गत चमोली बाजार से बगोली गांव तक मोटर मार्ग का निर्माण किया , विधानसभा क्षेत्र कर्णप्रयाग के विकासखण्ड कर्णप्रयाग के अन्तर्गत कर्णप्रयाग-नैनीसैण मोटर मार्ग से क्पीरी-किमोली मोटर मार्ग का डामरीकरण , विधानसभा क्षेत्र कर्णप्रयाग के अन्तर्गत करगिल शहीद  कृपाल सिंह की स्मृति में ग्राम पज्याणा में खेल मैदान का निर्माण , विधानसभा क्षेत्र कर्णप्रयाग के विकासखण्ड गैरसैण के न्याय पंचायत मुख्यालय रोहिडा में खेल मैदान का निर्माण , विधानसभा क्षेत्र कर्णप्रयाग के विकासखण्ड गैरसैण के राइका हरगड में भवन का निर्माण , विधानसभा क्षेत्र कर्णप्रयाग के राजकीय इण्टर कालेज लाटूगैर में अधूरे भवन निर्माण कार्य को पूरा करने, विधानसभा क्षेत्र कर्णप्रयाग के रा०इ०का० सिलपाटा में मुख्य भवन का निर्माण करने विधानसभा क्षेत्र कर्णप्रयाग के अन्तर्गत आपदा प्रभावित बहुगुणा नगर में (अनुसूचित जाति वस्ती से नीचे से गुजर रहे बन्दोबस्ती रास्ते के नीचले तरफ आरसीसी सुरक्षा दीवार व रास्ते नाली का निर्माण किया जायेगा ।
विधानसभा क्षेत्र थराली के अन्तर्गत के नारायणबगड़ के खेलोली एवं नलगाव चोपता गदेरे में बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य किया जायेगा। विधानसभा क्षेत्र थराली के अन्तर्गत नारायणबगड़ के केयर गांव के शिव मंदिर के नीचे बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य किया जायेगा। समेत कई विकास योजनाओं की घोषणा की। वहीं विधानसभा क्षेत्र बद्रीनाथ के  के लिए भी मुख्यमंत्री ने विकास योजनाओं की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *