वही हुआ जिसका डर था, पहाड़ चढ़ा कोरोना

देहरादून। सरकार द्वारा  प्रवासियों को घर आने की छूट भारी पड़ती नजर आ रही है। रविवार सुबह पहाड़ के ग्रीन जोन उत्तरकाशी जिले में कोरोना का पहला मामला प्रकाश में आया है। ज़रकार के ढील के चलते याब यह महामारी पहाड़ में भी चला गया है। जानकारी के अनुसार यह युवक  गत 8 मई को सूरत से आया था। यह डुंडा विकासखंड के एक गांव निवासी है। यह  32 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है। वह सूरत में प्राइवेट नौकरी करता था। यहां आने के बाद उसे आइसोलेट किया गया था। उसके संपर्क में आये लोगों को भी अलग किया जा रहा है। इसके साथ जनपद के ऑरेंज जॉन में जाने की आशंका भी व्यक्त की जा रही है। जनपद में 9 अन्य लोगों की रिपोर्ट भी आनी शेष है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *