समाज कल्याण ने बढ़ाई पेंशन

जनमंच टुडे/हल्द्वानी।

समाज कल्याण विभाग ने वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांगों की पेंशन में  100 रुपये प्रतिमाह की वृद्धि कर दी है। अब लाभार्थी को हर माह 1500 रुपये पेंशन दी जाएगी।
प्रमुख सचिव एल फैनई ने बताया कि दिव्यांग, बुजुर्ग और विधवा महिलाओं की पेंशन बढाकर 1500 रुपये प्रतिमाह कर दी गई है। उन्होंने बताया कि अब पेंशन योजना का लाभ ले रहे लाभार्थियों के खाते में समाज कल्याण विभाग तीन माह में 4500 रुपये ट्रासंफर की जाएगी। इससे पूर्व  विभाग मार्च माह तक पेंशनधारियों को 1400 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से  पेंशन दे रहा था। उन्होंने कहा कि पेंशन में वृद्धि होने से समस्त पेंशनधारकों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *