एसटीएफ के गिरफ्त में जंगली जानवरों के हत्यारे

जनमंच टुडे/रुद्रपुर।

एसटीएफ और खटीमा वन प्रभाग की संयुक्त कार्रवाई  में  दो वन्य जीव तस्करों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपित अब तक कई बेजुबान जानवरों की हत्या कर चुके हैं। टीम ने उनके पास से दुर्लभ 3 किलो 100 ग्राम पैंगोलिन के शल्क  बरामद किए है। उन्होंने सल्क के लिये  पैंगोलिन की हत्या की थी। सल्क एक साल पूर्व के हैं। जानकारी के अनुसार  मुखबिर ने कुमराह मार्ग खटीमा फॉरेस्ट इलाके में जीव तस्करों की मौजूदगी की सूचना दी। जिसके बाद  एस टी फ और वन विभाग  की टीम ने घेराबंदी की। टीम ने संदिग्ध दो लोगों को रोका और उनकी तलाशी ली उनके पास से पैंगोलिन के 3 किलो 100 ग्राम  शल्क बरामद हुई। आरोपितों को तुरंत हिरासत में लिटा गया तो दोनों ने अपना नाम तोले सिंह (39 ) ग्राम घुसरी, थाना नानकमत्ता उधम सिंह नगर और अरुण कुमार (39 ) ग्राम मटिहा, थाना नानकमत्ता उधम सिंह नगर  बताया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि दोनों लम्बे समय से खटीमा के जंगलों में जंगली जानवरों को मार कर उनकी तस्करी कर रहे हैं।
पैंगोलिन के शल्क लगभग एक साल पुरानी है। दोनों ने पैंगोलिन को  खटीमा के जंगल में मारा था। पूछताछ में इनसे कई अन्य खुलासे हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *