काठगोदाम – देहरादून लिंक एक्सप्रेस चले हर दिन

जनमंच टुडे/ हल्द्वानी।

केंद्रीय रक्षा और पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने काठगोदाम – देहरादून लिंक एक्सप्रेस को हर दिन संचालित करने के लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र लिखा है। केंद्रीय मंत्री भट्ट ने काठगोदाम से देहरादून चलने वाली काठगोदाम देहरादून लिंक एक्सप्रेस को पूरे सप्ताह चलाने का आग्रह किया है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को लिखे गए पत्र में श्री भट्ट ने कहा है कि नैनीताल में प्रदेश का उच्च न्यायालय होने के चलते रोजाना हजारों लोग नैनीताल- देहरादून आवाजाही करते रहते हैं।  वर्तमान में काठगोदाम देहरादून लिंक एक्सप्रेस केवल सप्ताह में 3 दिन चलती है, लिहाजा जरूरतमंद लोग देहरादून से नैनीताल आने जाने सहित माननीय उच्च न्यायालय में विभिन्न विभागों के कार्यों से आते है पर रोजाना ट्रेन संचालित न होने से उन्हें भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता हैं। उन्होंने कहा कि पर्वतीय राज्य होने के कारण अन्य महंगे संसाधनों से लोग कार्य संपादन को समय पर नहीं पहुंच पाते, लिहाजा यह ट्रेन रोजाना संचालित होनी आवश्यक है। केंद्रीय मंत्री ने  कहा कि वर्तमान में चार धाम यात्रा प्रारंभ होने के कारण कुमाऊँ रीजन एवं नेपाल तक के यात्री हरिद्वार तक की ट्रेन से पहुंचकर यात्रा  करते हैं ट्रेन सिर्फ 3 दिन चलने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी होती  है, लिहाजा जन भावनाओं के अनुरूप तत्काल काठगोदाम देहरादून लिंक एक्सप्रेस ट्रेन को पूरे हफ्ते पूर्व की तरह चलाने के दिशा निर्देश जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *