शिक्षा मित्रों की बल्ले- बल्ले, सेलरी बढ़ी

जनमंच टुडे/ देहरादून।

सरकार ने स्कूलों में कार्यरत शिक्षामित्रों का मानदेय में 5 हजार की बढ़ोत्तरी कर दी है। सरकार ने उनका मानदेय 15 हजार  से बढ़ाकर 20 हजार रुपये कर दिया है। शासन ने मानदेय बढ़ाने का शासनादेश जारी कर दिया है। अपर सचिव दीप्ति सिंह की ओर से जारी शासनादेश में कहा गया है कि राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा मित्र नियत मानदेय पर कार्यरत हैं। विभाग के प्रस्ताव पर शासन स्तर पर विचार, विमर्श के बाद उनका मानदेय 5 हजार रुपये प्रतिमामाह बढ़ा दिया गया बढ़ाकर 20 हजार रुपये कर दिया गया है। बताया गया है कि प्रदेश के विभिन्न राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में 600 से अधिक शिक्षक हैं, जो पिछले काफी समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *