नदी में डूब कर दो युवकों की मौत
जनमंच टुडे/ पौड़ी।
रिखणीखाल ब्लॉक के कोटनाली गांव के पास नदी में नहाने गए सहकारी बैंक के दो कर्मचारियों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शवों को नदी से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार साप्ताहिक अवकाश के चलते रिखणीखाल सहकारी बैंक में कार्यरत कोटद्वार निवासी अनूप सिंह, रिखणीखाल प्रखंड के अंतर्गत ग्राम ह्यूंदी (सिरवाणा) निवासी पंकज सिंह और हर्रावाला (देहरादून) प्रशांत ग्राम कोटनाली से करीब तीन किमी आगे भैंसगड़ गदेरे पर बने पुल पर पहुंचे। तीनों नहाने के लिए नदी में उतर गए।इस बीच प्रशांत फोन पर बात करने लगा, जबकि अनूप और पंकज नदी में नहाने लगे। कुछ देर बाद जब प्रशांत नदी की तरफ आया तो अनूप और पंकज कहीं नजर नहीं आए। जब दोनों का पता नहीं चला तो प्रशांत ने आसपास के लोगों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने उनकी तलाश की, लेकिन दोनों का पता नहीं चला।इसके बाद परेशान साथी और ग्रामीणों ने पुलिस कोसूचना दी । सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नदी में दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी। ग्रामीणों की मदद से पंकज (25)और 30 वर्षीय अनूप सिंह(40) के शव बरामद कर लिए ।
