हाथी के हमले में पुलिसकर्मी की मौत
जनमंच टुडे/कोटद्वार।
आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले पुलिसकर्मी पर हाथी ने अचानक हमला कर दिया। हाथी के हमले में गम्भीर रूप से घायल पुलिस कर्मी को अस्पताल पहुँचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार देहरादून के विकासनगर निवासी मनजीत सिंह कोटद्वार कोतवाली में तैनात थे।सोमवार सुबह अन्य दिनों के भांति अपने एक अन्य साथी के साथ मॉर्निंग वॉक पर गए हुए थे। इसी बीच सुबह करीब 6 बजे घर वापस लौटते समय कोटद्वार- पुलिंडा मार्ग पर एक हाथी जंगल से निकल कर सड़क पर आ धमका। हाथी को देखते ही दोनों भागने लगे। भागते समय मनजीत सड़क पर गिर पड़े। उसके बाद हाथी ने उन पर हमला कर दिया। साथी के शोर मचाने पर हाथी भाग गया। हाथी के हमले मनजीत बुरी तरह घायल हो गए। आनन फानन में मनजीत को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
