हिमालय पुत्र के इरादे हिमालय जैसे थे : धामी

जनमंच टुडे/ देहरादून।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नन्दन बहुगुणा की जयंती  पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि  बहुगुणा कुशल प्रशासक, औजस्वी वक्ता और प्रखर राजनेता थे। उन्होंने अपनी विलक्षण बौद्धिक प्रतिभा के बल पर भारतीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनायी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा ने उप्र के मुख्यमंत्री तथा केन्द्र में मंत्री रहते हुए अनेक योजनाएं शुरू करवायी और प्रदेश हित के लिए कई कदम उठाये। वह पर्वतीय राज्यों के विकास के लिये सदैव तत्पर रहते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हेमवती नन्दन बहुगुणा  हिमालय पुत्र थे और हिमालय जैसे उनके इरादे थे। उनके द्वारा किए गए कार्य हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने अपने  आवास में भी  हेमवती नंदन बहुगुणा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *