वाहन खाई में गिरा, दो युवकों की मौत

जनमंच टुडे/ उत्तरकाशी।

आज तड़के पौने तीन बजे जिले के पंजियाला मोटर मार्ग पर शादी समारोह से लौट रहा वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई,जबकि दो लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार आज तड़के पौने तीन बजे शादी समारोह से लौट रहा वाहन  संख्या UK10CA/1137 बौन-पंजियाला मोटर मार्ग पर  बीटेक कॉलेज के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।  वाहन में चार लोग सवार थे। हादसे में दो लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि, दो लोग गम्भीर घायल हो गए। घायलों को 108 से जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी भेजा गया। हादसे में अरविंद रावत(30) पुत्र ज्ञानेंद्र रावत, ग्राम बौन, राजवीर बिष्ट पुत्र जयवीर बिष्ट, उम्र 31 वर्ष, ग्राम बौन,उत्तरकाशी। की मौत हो गई, जबकि राजाराम बिष्ट (25)पुत्र स्व. दलवीर बिष्ट,, ग्राम बौन, जितेंद्र सिंह(32) पुत्र जयेन्द्र सिंह, ग्राम बौन गम्भीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे में एक ही गांव के दो युवकों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *