गंगोत्री- यमुनोत्री के कपाट खुले

पीएम मोदी के नाम से हुई पहली पूजा
जनमंच टुडे/ उत्तरकाशी। अक्षय तृतीया पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी गंगोत्री के कपाट खुलने के मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहली पूजा हुई है जिसकी पूजा मुख्यमंत्री ने  की। वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर 12.15 बजे विधिविधान के साथ खोले  गए । वहीं चारधाम यात्रा को लेकर तीन दिन पहले शासन की ओर से यात्रियों की संख्या निर्धारण के आदेश के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यात्रा को लेकर कोई संख्या निर्धारित नहीं की गई है, अगर यात्री अधिक संख्या में आते हैं तो उसके बाद कोई निर्णय लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *