कोटद्वार में डूबकर 4 युवकों की मौत

जनमंच टुडे/ कोटद्वार।

कोटद्वार दुगड्डा मार्ग पर खोह नदी में  डूबने से 4 युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार को जनपद बिजनौर सीसी सराय नगीना निवासी युवक ईद के मौके पर दुगड्डा क्षेत्र में घूमने आए थे।  गर्मी के चलते कुुुछ  युवक शाम लगभग 5 बजे खोह नदी में नहाने उतर गए। नहाते समय एक युवक डूबने लगा तो उसे बचाने के प्रयास में तीन युवक भी    भंवर में फंस गए और डूबने से मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुँची कोटद्वार पुलिस ने  युवकों को नदी से निकाल कर 108 से अस्पताल पहुुँचाया। जहाँ  डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि   पुलिस टीम ने 6 लोगों को रेस्क्यू कर नदी से बाहर निकाला। इस घटना में 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 2 लोग की हालत गंभीर बताई जा रही है।  घटना में नदीम (42)  पुत्र अनीश, जैब (29 ) पुत्र शाहिद, गुड्डू (24) पुत्र शाहिद निवासी निकट पुलिस चौकी नगीना बिजनौर उत्तर प्रदेश और गालिब( 15 ) पुत्र खालिद निवासी सीसी सराय नगीना बिजनौर उत्तर प्रदेश की मौत हो गयी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *