डाक विभाग लेकर आया नौकरियों की बहार

जनमंच टुडे/ डेस्क। भारतीय डाक आपके लिए भर्ती का पिटारा लेकर आया है। इच्छुक औऱ योग्य उम्मीदवार  5 जून तक आ लाइन आवेदन कर सकते हैं। भारतीय डाक विभाग  विभाग ने 38 हजार 9 सौ 26 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया किया है। योग्य उम्मीदवार  विभाग की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर  जाकर ऑनलाइन  भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 जून 2022 रखी गई है। इन पदों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18  और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए । आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। ब्रांच पोस्ट मास्टर के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 12,000 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। जबकि, अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों को 10,000 रुपए महीने तक का वेतन मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *