छह छात्राएं कोरोना संक्रमित
जनमंच टुडे/ देहरादून। देहरादून में कोरोना संक्रमण एक बार फिर से पांव पसारने लगा है। देहरादून के वेल्हम गर्ल्स हाईस्कूल की छह छात्राएं कोरोना संक्रमित मिली है। स्कूली छात्राओं के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग स्कूल ओर इसके आसपास के इलाकों को मिनी कंटेनमेंट जोन बनाने की तैयारी में है। जिन छह छात्राओं में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, उनकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। ऐसे में छात्राएं कहां और कैसे कोरोना संक्रमित हुईं, इसकी जांच की जा रही है।राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 114 है। इधर रिकवरी रेट 96.09 प्रतिशत पहुंच गया है।
