बोर्ड रिजल्ट आने से पहले ही मिलेगा 11वीं प्रवेश

जनमंच टुडे/ देहरादून। शैक्षिक सत्र में पढ़ाई को सुचारु रखने के लिए सरकार ने एडमिशन की नई व्यवस्था लागू  की है। इसके तहत उत्तराखंड में हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा दे चुके छात्र-छात्राओं को रिजल्ट आने से पहले ही 11वीं  कक्षा में एडमिशन दिया जाएगा। इससे छात्रों का समय खराब नहीं होगा और उनकी पढ़ाई चलती रहेगी। इस व्यवस्था के अंतर्गत हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्रों को प्रोविजनल एडमिशन दिया जाएगा। यदि वो बोर्ड परीक्षा में पास हो जाते हैं उनका कक्षा ग्यारह में एडमिशन मान्य रहेगा. वहीं फेल होने वाले छात्रों का एडमिशन निरस्त कर दिया जाएगा।वहीं जो छात्र हाईस्कूल के बाद स्कूल बदलना चाहते हैं, वे मूल स्कूल के प्रधानाचार्य से बोर्ड परीक्षा में शामिल होने का प्रमाणपत्र लेकर वह दूसरे स्कूल में प्रोविजनल एडमिशन ले सकते हैं। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने इस व्यवस्था को लागू करने के निर्देश दिए थे, और माध्यमिक शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने इसके निर्देश जारी कर दिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *