तीर्थनगरी पहुंचे डीएम, विश्रामगृह की व्यवस्थाएं जांची

जनमंच टुडे/ देहरादून।  जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार  आज ऋषिकेश पहुंचे और नटराज चौक के समीप यात्रियों के ठहरने के लिए बनाए गए यात्री विश्राम गृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांची और यात्रियों का हालचाल जाना । साथ ही डीएम ने यात्रियों के पंजीकरण की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान यात्रियों ने  जिलाधिकारी संग फोटो भी खिंचवाए। जिलाधिकारी ने यात्रियों को पेयजल भी वितरित किया। इस दौरान यात्रियों ने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। जिलाधिकारी ने सम्बधित अधिकारियों को यात्रियों की बेहतर सुविधाएं, शीतल पेयजल, भोजन, शौचालय, परिवहन आदि की व्यवस्थाएं बेहतर बनाने और यात्री विश्राम में स्वच्छता बनाएं रखने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed