अवैध खनन खनन के खिलाफ चलाया अभियान

जनमंच टुडे/ देहरादून। जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार  के निर्देश पर अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई करते हुए विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत उपजिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार के नेतृत्व में राजस्व, खनन, पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने रात्रि को विकासनगर शिमला बाईपास रोड पर अवैध खनन के  खिलाफ अभियान चलाया और करीब 200 वाहनों की जांच की। जांच के दौरान 1 डम्पर अवैध खनन में संलिप्त पाया गया,जिसको सीज कर दिया एवं  करीब 60 हजाए से अधिक धनराशि का चालन किया गया । टीम ने एक वाहन को सीज करते हुए राज्य में प्रख्यापित उत्तराखण्ड उप खनिज (बालू, बजरी, बोल्डर) चुगान नीति, उत्तराखण्ड खनिज नियमावली का उल्लंघन है। वाहनों पर अर्थदण्ड की कार्यवाही गई है। जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार ने बताया कि अवैध खनन, परिवहन, भण्डारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है और नियमों को ताक में रखने वालों पर भविष्य में भी इस प्रकार की कारवाई जारी रहेगी, जिसके लिए समस्त उप जिलाधिकारियों एवं संबधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *