10वीं पास युवाओं के लिए रेलवे ने खोला भर्ती का पिटारा

जनमंच टुडे/ डेस्क। रेलवे 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर लेकर आया है। रेलवे भर्ती सेल, उत्तर मध्य रेलवे  ने अपरेंटिस के लिए फिटर, वेल्डर (जी एंड ई), आर्मेचर वाइन्डर, मशीनिस्ट, बढ़ई, इलेक्ट्रीशियन, पेंटर (सामान्य), मैकेनिक (डीएसएल), सूचना और संचार प्रौद्योगिकी प्रणाली रखरखाव, प्लंबर, मैकेनिक सह ऑपरेटर इलेक्ट्रॉनिक्स संचार सिस्टम, स्वास्थ्य स्वच्छता निरीक्षक, मल्टीमीडिया और वेब पेज डिजाइनर, एमएमटीएम, क्रेन, ड्राफ्ट्समैन (सिविल), ड्राफ्ट्समैन (सिविल), स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी) और स्टेनोग्राफर (हिंदी) आदि के  16 सौ 59 पदों पर भर्ती करने जा रहा है, अगर आप भी योग्यता रखते हैं तो आप  लिंक rrcpryj.org पर आवेदन कर रेलवे से जुड़ने का सुनहरा मौका पा सकते हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।  आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 1 अगस्त 2022 है। योग्य आवेदकों का चयन मेरिट सूची के आधार पर होगा। उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से एसएससी / मैट्रिक / 10 वीं कक्षा की परीक्षा या इसके समकक्ष (10 + 2 परीक्षा प्रणाली के तहत) न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही  एनसीवीटी / एससीवीटी द्वारा जारी प्रासंगिक ट्रेड में आईटीआई उत्तीर्ण होना चाहिए।  उम्‍मीदवार की आयु 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जो युवा आवेदन करना चाहते हैं वे Indian Railway की आधिकारिक वेबसाइट http://rrcpryj.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *