पूर्व सैनिकों के लिए ऋषिकेश एम्स ने खोला भर्ती का पिटारा
जनमंच टुडे देहरादून। ऋषिकेश एम्स ने पूर्व सैनिकों के लिए भर्ती का पिटारा खोला है। उपनल के माध्यम से पूर्व सैनिकों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए उनका उपनल में रजिस्ट्रेशन जरूरी होना चाहिए। इच्छुक पूर्व सैनिक भर्ती के लिए 25 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। सेवानिवृत्त कर्नल मनोज रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि उपनल के माध्यम से ऋषिकेश एम्स में 500 सुरक्षाकर्मियों और सुपरवाइजरों की भर्ती की जा रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक उपनल में जाकर आवेदन कर सकते हैं। रावत ने बताया कि एम्स में शस्त्र सुरक्षा गार्ड के के लिएव 15 और सामान्य सुरक्षा गार्ड के 455 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें से 50 सीट महिलाएं के लिए होगी। सुपरवाइजर के 30 पदों में से 10 पड़ महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। कर्नल रावत ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में पहले आओ-पहले पाओ की नीति अपनाई जाएगी।
