प्रख्यात समाजसेवी अवधेश कौशल का निधन
जनमंच टुडे/ देहरादून। प्रख्यात समाजसेवी एवं पदमश्री अवधेश कौशल का मंगलवार सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 86 वर्ष के थे। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और मैक्स हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत विभिन्न पार्टियों के राजनेता , समाजसेवियों सहित सभी क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने शोक जताया है। गौरतलब है कि देहरादून मसूरी के बीच चूना भट्टा खदानों को बंद कराने में कौशल ने अहम भूमिका निभाई थी, जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और पर्यावरण, शिक्षा समेत कई क्षेत्र में योगदान दिया।
ल
