गुलदार के हमले में बालक की मौत

जनमंच टुडे/रुद्रप्रयाग। जिले के बसुकेदार तहसील के अंतर्गत बष्ठा गांव में बुधवार दोपहर को गुलदार के हमले में आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस से बालक के शव को कब्जे में ले जाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गुलदार के धमक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग से गुलदार के खौफ से निजात दिलाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर को आरूष पुत्र मनमोहन अपने भाई के साथ गांव के समीप ही प्राकृतिक जल स्रोत में नहाने के लिए गया था। इसी दौरान पहले से ही घात लगाए गुलदार ने अचानक आरुष पर हमला कर दिया। बालकों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े ,लेकिन तब तक  आरुष ने दम तोड़ दिया। मामले की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। सूचना पर  मौके पर पहुंची वन विभाग और पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *