प्रोजेक्ट उन्नती’ के आदर्श किसान हुए सम्मानित
जनमंच टुडे /देहरादून। कोका- कोला इंडिया तथा इंडो- डच हॉर्टीकल्चर टेक्नोलॉजीज ने आज उत्तराखण्ड में राज्य के स्थानीय किसानों के सम्मान हेतु और उन्हे मान्यता देने हेतु एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर ‘उन्नती एप्पल’ पहल पर मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, कि “उत्तराखण्ड में भारत सरकार के देश को आर्थिक रूप से स्वयंपूर्ण बनाने के अभियान ‘आत्मनिर्भर भारत’ पर बहुत बल दिया जा रहा है। कोका- कोला इंडिया और इंडो- डच हॉर्टीकल्चर टेक्नोलॉजीज के संयुक्त प्रयास के रूप में ‘एप्पल उन्नती’ इस राज्य को सेबों की उत्पादकता कई गुना बढ़ाने में सहायता कर रहा है। शाश्वत कृषि और किसानों के जीवन में सुधार के लिए इस बने मोडल और पहल से हमारे सुन्दर उत्तराखण्ड राज्य के कृषि समुदाय का सफलता से लाभ हो रहा है| इन दो संस्थाओं के प्रयासों की तथा इसे इतना सफल बनानेवाले किसानों की मै तारीफ करता हूँ|” प्रोजेक्ट एप्पल उन्नती का शुभारंभ 2018 में कोका- कोला इंडिया के मुख्य शाश्वत कृषि कार्यक्रम- फल आधारित सर्क्युलर अर्थव्यवस्था के तहत किया गया था। उसका उद्देश्य भारत में हमारे फल खेतों की प्रभाविता बढ़ा कर, खेतों से जुड़े लिंकेजेस में बढोतरी कर और देश में खाद्य प्रक्रिया क्षमता खड़ी कर भारत की कृषि व्यवस्था की सहायता करना तथा खेत की कम उत्पादकता, तकनिक का कम स्वीकार और फल उद्यम क्षेत्र में फलों की बर्बादी जैसी चुनौतियों के खिलाफ काम करना, यह है। कोका- कोला किसानों को अपने मुख्य घटकों के लिए सच्चे सप्लाईअर्स समझता है और उनके कल्याण पर बल देने के साथ उनके साथ की साझेदारी का महत्त्व समझता है।हमारे पार्टनर्स के साथ हम 2011 से फल उत्पादक किसानों के साथ हमारे उन्नती इस महत्त्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इसमें वर्तमान में 5 फलों का समावेश होता है- आम, सेब, अंगूर और लिचि तथा उसमें गन्ने जैसे प्राथमिकता होनेवाले साधनों का भी समावेश होता है। इस कार्यक्रम का लाभ अब तक 3.5 लाख से अधिक किसानों को हुआ है। कोका-कोला इंडिया और साउथ वेस्ट एशिया की पब्लिक अफेअर्स, कम्युनिकेशन्स एवम् सस्टेनिबिलिटी की वाईस प्रेसिडंट मिस. देवयानी राज्य लक्ष्मी राणा ने कहा, “किसान भारतीय फल उद्यम प्रणाली की बुनियाद हैं।
