अयाल गांव पहुंचे डीएम, कार्यों की प्रगति जांची

जनमंच टुडे/पौड़ी। जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे आज ग्राम पंचायत अयाल पहुंचे और जल शक्ति ’कैच द रैन’ जल संरक्षण अभियान के तहत बन रहे अमृत सरोवर कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारी को दो दिन में कार्य पूरा करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को कहा कि नियमित रूप से सरोवरों की मॉनिटरिंग करते रहे। जिससे सरोवरों के कार्य में तेजी आ सकेगी। उन्होंने निर्देशित किया कि जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जो कार्य हुए हैं उनकी फोटोग्राफ्स तथा वीडियो उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। कहा कि वीडियो बनाकर कार्यो का प्रचार-प्रसार भी करें। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनपद के अंतर्गत 75 अमृत सरोवर बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने वहां उपस्थित ग्रामीणों को कहा कि वर्षा के पानी को परम्परागत व आधुनिक विधियों द्वारा एकत्रित करते हुए उसे सतही जल व भूमिगत जल के रुप में भूमि के अंदर प्रवाहित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *