सेब से लदा वाहन खाई में गिरा, दो की मौत

जनमंच टुडे/ देहरादून । उत्तरकाशी से सेब की पेटियां लेकर त्यूणी की ओर से देहरादून जा रहा एक पिकअप आज सुबह अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन  सवार 2 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार को UK07/CD0843  टिकोची उत्तरकाशी से सेब लेकर आ रहा था। इसी दौरान वाहन ग्राम अटाल के बिरसाड खड्ड के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे  लगभग 700 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।  सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना थाना त्यूणी पुलिस को तत्काल  दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से  राहत  कार्य शुरू किया। हादसे में दोनों वाहन सवारों की  मौके पर ही मौत हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने वाहन सवार दोनों शवों को खाई से निकाल कर सड़क तक पहुंचाया। हादसे में किशोर सिंह चौहान (25) पुत्र अब्बल सिंह चौहान, निवासी दुचाणू पोस्ट टिकोची थाना मोरी उत्तरकाशी, पंकज कुमार(40) पुत्र ओमप्रकाश निवासी पुरानी कालसी थाना कालसी जनपद देहरादून की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *