तेज रफ्तार ने ली तीन लोगों की जान

जनमंच टुडे/ देहरादून। रविवार सुबह देहरादून में हुई एक सड़क हादसे में दो छात्रों समेत एक वृद्ध की मौत हो गई।  जानकारी के अनुसार दून पीजी में बीएसी का छात्र गौतम जी हिमगिरी कालेज सेलाकुई में पढ़ने वाले नियोन चकमा के साथ लगभग सुबह 6 बजे के करीब केटीएम बाइक से आईएसबीटी से बल्लूपुर की ओर जा रहे। जैसे ही दोनों जैसे ही जीएमएस रोड पर शनि मंदिर के पास पहुंचे । उसी दौरान अचानक सड़क पार कर रहा व्यक्ति बाइक की चपेट में आ गया। तेज़ रफ्तार और सड़क पर फिसलन होने के चलते बाइक रपट गई। आसपास के लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। हादसे में बाइक चला रहा गौतम और सड़क पार कर रहे शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने  घायल  युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।  दुर्घटना में सड़क पार कर रहे रघुवीर ठाकुर(65) पुत्र स्व लालसर ठाकुर’ निवासी निरंजनपुर चक्की टोला , मूल पता -बिहार, बाइक चला दून पीजी में बीएसी में पढ़ने वाले गौतम (22) पुत्र सिद्दोदन चकमा निवासी कमला नगर  मिजोरम,  और जी हिमगिरी कालेज सेलाकुई के छात्र नियोन चकमा(20) पुत्र नामालूम निवासी कमला नगर थाना चौंगटे मिजोरम  की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *