डीएम ने किया बिष्ट गांव का दौरा, प्रभावितों की दी राहत सामग्री
जनमंच टुडे/ देहरादून। भारी बारिश से खतरे के जद में आए बिष्ट गांव के लोगों को पंचायत घर मे शिफ्ट कर दिया गया है। जिलाधिकारी सोनिका ने आज बिष्ट गांव पहुंचकर आपदा से हुए क्षति का जायजा लिया। जिला प्रशासन ने प्रभावित परिवार को टैन्ट,तिरपाल एवं खाद्य सामग्री दी गई। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर को नियमानुसार भवन का आंगणन करते हुए मुआवजा बनाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बिष्ट गावं में निरीक्षण के दौरान खतरे की जद में आए भवन स्वामी मनीराम पुत्र गंभीरदत्त को उनके भाई के मकान में जबकि दीपक शर्मा पुत्र मनीराम को पंचायतघर में शिफ्ट किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि क्षतिग्रस्त हुए भवन का आगणन करवाते हुए मानक के अनुरूप मुआवजा बनाने क निर्देश दिए। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने गोविन्दगढ में छोटे नाले के समीप हुए भू-कटाव से खतरे से एक मकान खतरे की जद में आने की संभावना के दृष्टिगत उक्त भू-कटाव वाले स्थल पर अधिशासी अभियन्ता सिंचाई विभाग को सुरक्षा दीवार के लिए आंगणन तैयार करते हुए तत्काल सुरक्षा दीवार लगाने के निर्देश दिए। वहीं जिलाधिकारी ने बिन्दाल कावंली से सत्तोवाली घाटी गांधीग्राम तक निरीक्षण करते हुए भू-कटाव से बस्ती एवं रास्ते की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने पर अधिकारियों को उसका आंगणन कर सुरक्षा दीवार बनाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बरसात के चलते समस्त उप जिलाधिकारियों एवं सम्बन्धित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे स्थानों जहां भू-कटाव एवं नदी नाले किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा को खतरा हो के लिए नजदीक सुरक्षित स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए ताकि भारी वर्षा के दौरान इन लोगों को चिन्हित सुरक्षित स्थानों पर स्थानान्तरित किया जा सके। उन्होंने मानसून को देखते हुए अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए।
