सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा दे रही सरकार: महाराज

जनमंच टुडे/ सतपुली/ नयार घाटी सतपुली के बालिका कॉलेज में केंद्र सरकार एवं उत्तराखण्ड संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 26 जुलाई कारगिल दिवस से  शुरु हुई राष्ट्रीय चित्रकला कार्यशाला का आज समापन हो गया।
राष्ट्रीय चित्रकला कार्यशाला में है सैनिकों की वीरता और अभिव्यक्ति के रंग समापन अवसर पर स्थानीय विधायक और काबीना मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि करगिल दिवस और आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित इस राष्ट्रीय चित्रकला कार्यशाला में देशभर के अनेक कलाकारों ने हिस्सा लिया और सैनिकों की वीरता और अभिव्यक्ति को दर्शाते हुए अनेक चित्र बनाएं। इस आयोजन से बच्चों को  प्रोत्साहन मिला है। महाराज ने सतपुली में कार्यशाला आयोजित करने के लिए केंद्रीय संस्कृति मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और ललित कला अकादमी, संस्कृति मंत्रालय और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समय-समय पर ऐसे आयोजन होते रहने चाहिएं।काबीना मंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश में ललित कला, नाट्यकला और साहित्य कला को बढ़ाने के लिए प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ ही  कलाकारों को सम्मान देने के पक्ष में रही है। महाराज ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का जनता से आह्वान किया।  इस दौरान उन्होंने कार्यशाला में भाग लेने वाले कलाकारों को सम्मानित किया। इस अवसर पर सतपुली भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजमोहन, एकेश्वर भाजपा मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश वर्मा, ललित कला अकादमी के प्रभारी हिमांशु डबराल, संस्कृति विभाग के नोडल अधिकारी अनिल बिष्ट, एसडीएम संदीप सिंह, एकेश्वर ब्लाक प्रमुख नीरज पांथरी, एकेश्वर मंडल महामंत्री भाजपा  गौरव धस्माना, शिक्षा अधिकारी, विकासखंड अधिकारी सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *