बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

जनमंच टुडे/देहरादून।  मौसम विभाग ने मंगलवार को  प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से तेज़ बारिश होने की संभावना जताई है।  वहीं विभाग ने कुमाऊं के नैनीताल, चंपावत, उधमसिंहनगर जिलों में कहीं- कहीं भारी बारिश का एलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आज देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत, उधमसिंहनगर जिलों के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम  बारिश हो सकती है।  विभाग ने तीन अगस्त को नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *