उक्रांद के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पाठक का निधन
जनमंच टुडे/ देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हरीश पाठक(57) का बीमारी के चलते निधन हो गया। उन्होंने कैलाश हॉस्पिटल देहरादून में अंतिम सांस ली । ग्राम करारा तहसील बेरीनाग पिथौरागढ़ के मूल निवासी हरीश पाठक वर्तमान में देहरादून में रह रहे थे। दल का कार्यकारी पद पर रहते हुए उनका दल के कार्यकर्मों को सफल बनाने के साथ ही दल के रीति, नीतियों के निर्माण में अहम योगदान रहा। हरीश पाठक अपने पीछे पत्नी एक बेटा व बेटी छोड़ गये हैं । कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर शोक जताया । कार्यकर्ताओं ने कहा कि मिलनसार स्वभाव के हरीश पाठक के दल के लिए किए गए योगदान को हमेशा याद किया जायेगा । पाठक के निधन की खबर सुनते ही दिवाकर भट्ट,त्रिवेंद्र पंवार,बी डी रतूड़ी,ए पी जुयाल,किशन मेहता, सुनील ध्यानी, ललित बिष्ट,जय प्रकाश उपाध्याय, जयदीप भट्ट प्रमिला रावत, शकुंतला रावत, राजेंद्र बिष्ट, विजय बौडाई, बहादुर सिंह रावत,प्रताप कुंवर, उत्तम रावत, दीपक रावत, अनूप पंवार, अशोक नेगी,राजेंद्र गुसाईं,किरन रावत, मोहन असवाल,शांति भट्ट,जित्ती आदि अस्पताल पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
