हर घर तिरंगा के लिए चला अभियान
जनमंच टुडे/ देहरादून। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत देहरादून जिले के हर घर में तिरंगा लगाने के लिए जिलाधिकारी सोनिका के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत प्रचार,प्रसार की सभी प्लेटफार्म पर लाउडस्पीकर, एफएम रेडियो ज़िंगल, ऑडियो, वीडियो, समाचार पत्रों सोशल मीडिया, होर्डिंग, फ्लेक्स, आदि के माध्यम से जनता को जागरूक करने के साथ ही शहर में भवनों एवं सार्वजनिक स्थानों को प्रकाशमान किया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर शहर के राजपुर रोड आदि स्थानों पर नगर निगम के पोल पर (राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से सुशोभित करते हुए) तिरंगा लाइट लगाकर प्रकाशमान किया गया। जिलाधिकारी द्वारा नामित नोडल अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में तिरंगा वितरण के साथ ही जनमानस को अपने घरों में तिरंगा झंडा लगाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।
