UKSSSC में परीक्षा नियंत्रक की नियुक्ति
जनमंच टुडे /देहरादून। शासन ने उत्तराखंड धीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने आयोग का सचिव बदलने के साथ ही परीक्षा नियंत्रक की नियुक्ति कर दी है। शासन ने उत्तरकाशी की डिप्टी कलेक्टर पीसीएस अधिकारी शालिनी नेगी को परीक्षा नियंत्रक बनाया है। उनके स्थान पर पीसीएस जितेंद्र कुमार व पीसीएस देवानंद को उत्तरकाशी का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। इससे पूर्व पीसीएस देवानंद प्रभारी उप राजस्व आयुक्त (भूमि व्यवस्था) राजस्व परिषद देहरादून की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। जबकि पीसीएस जितेंद्र कुमार उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड निदेशक (मार्केटिंग) उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद और एसीईओ उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वही उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) भर्ती धांधली की जांच के बीच प्रदेश सरकार ने सख्त निर्णय लिया है। शासन ने संतोष बडोनी को आयोग के सचिव के पद से हटा दिया है। बड़ोनी के जगह संयुक्त सचिव सुरेंद्र रावत को यह जिम्मेदारी दी है।

