पूर्व मुख्यमंत्री ने माणा में फहराया तिरंगा

जनमंच टुडे/ गोपेश्वर। 75 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर  पूर्व मुख्यमंत्री और गढ़वाल लोकसभा सांसद तीरथ सिंह रावत ने देश के बॉर्डर पर अन्तिम गांव माणा पहुंच कर  तिरंगा फहराया।सांसद तीरथ ने भारत तिब्बत सीमा पुलिस के माणा कैम्प में तिरंगा झण्डा फहराया। इस दौरान उन्होंने चीन सीमा पर तैनात जाबांज हिमवीर सैनिकों का मनोबल लोकप्रिय सांसद रावत ने बढ़ाया। कहा – मातृभूमि की सेवा में तैनात हर रणबांकुरे वीर जवानों को मेरा सल्यूट है। इस अवसर पर श्रद्धालु तीर्थयात्रियों के साथ बदरीकेदार मंदिर समिति के सीईओ बी डी सिंह, मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, जिला अध्यक्ष रघुवीर बिष्ट तथा अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *